विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में पुलिस बल पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 08:39 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 04:53 PM (IST)

कुलगाम में पुलिस बल पर हुए आतंकी हमले दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं बांडीपोर में सेना ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर (एएनआई)। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमलेे में दो जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की भी खबर है। इससे पहले बांडीपोरा में हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। अातंकियों की तलाश में यहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच बारामुला जिले के सोपाेर में तुज्जर शरीफ गांव में आतंकी ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आतंकी का संबंध लश्कर ए तैयबा से हैै। इसकी पहचान मजीद अहमद मीर पुत्र बशीर अहमद मीर के रुप में हुई है।

गौरतलब है कि पहले पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक और बाद में भारत में हुई नाेटबंदी से पाक के भाड़े के आतंकी बौखलाए हुए हैं। भारत सरकार के उठाए इन दोनों कदमों से पाकिस्तान के आतंकियों को जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ा है। यही वजह है कि बौखलाए आतंकी अब बैंकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

समाज और धर्म की बंदिशें दरकिनार कर शादी के बंधन में बंधेंगे UPSC के दो टॉपर्स

दो दिन पहले भी इसी इलाके में सेना के चलाए अभियान के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। इनके पास से काफी मात्रा में भारतीय नोटों की नई खेप बरामद हुई थी। वहीं इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया था। स्थानीय लोगों ने जिहाद के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसक भीड पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके में धारा 144 लागा दी है।

भारतीय सेना ने पाक से लिया बदला, कैप्टन समेत तीन जवानों को मार गिराया

राहिल शरीफ की धमकी, कहा - भारत में पढ़ाई जाएगी तबाही की दास्तां

यह मुठभेड़़ बांडीपोरके बोनीखान हाजिन इलाके में मंगलवार सुबह छह बजे के करीब शुरू हुई थी। बोनीखान में दो विदेशी आतंकियों के अपने एक स्थानीय संपर्क सूत्र के पास आकर ठहरे होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह गांव की घेराबंदी कर ली। जवानों ने सुबह की नमाज के बाद तलाशी अभियान शुरू किया और जैसे ही वह आतंकवादियों का ठिकाना बने मकान के पास पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।

पाक सेना ने तोड़ा सीजफायर, नौशहरा सेक्टर में की भारी गोलाबारी