बेंगलुरु के यशवंतपुर में निर्माणाधीन इमारत ढही, हादसे में 2 की मौत
बेंगलुरु के यशवंतपुर में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह जाने के चलते 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 10:18 AM (IST)
बेंगलुरु, एएनआइ। बेंगलुरू के यशवंतपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शुक्रवार की सुबह 4 बजे के आस-पास हुआ। निर्माणाधीन इमारत के एक हिस्से के ढह जाने से मृतक इसकी चपेट में आ गए और मलबे में दबकर इन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से राहत और बचाव का काम जारी है।
बिल्डिंग के मलबे को हटाने के लिए क्रेन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। यह एक ब्रेकिंग न्यूज है आगे की जानकारी मिलने के बाद हम आपको इस घटना के संंबंध में लगातार अपडेट करते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें