महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 नक्सली, ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के गढचिरोली में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।
गढ़चिरौली, एएनआइ। महाराष्ट्र ने गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोरची तहसील में नारेकसा जंगल में मुठभेड़ चल रही है।
खबरों के अनुसार पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। दरअसल, एक मई को सुरक्षाबलों को जवानों पर हमला करने वाले मास्टरमाइंड भास्कर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने कहा कि अभी भी गढचिरौली में सर्च ऑपरेशन जारी है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई में हमलों को मास्टमाइंड भास्कर घायल हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भास्कर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है और अप्रैल में सुरक्षा बलों ने उसकी पत्नी को मार गिराया था। बता दें कि महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच 29 जुलाई को भी मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक महिला नक्सली मारी गई थी। हालांकि तब नक्सली वहां से भागने में कामयाब हुआ था।
हालांकि कमांडों ने उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया था लेकिन, वह कामयाब नहीं हुए। इसके बाद इलाके की तलाशी लेने पर एक अज्ञात महिला नक्सली का शव और कुछ नक्सली साहित्य बरामद हुआ।