मध्य प्रदेश में दो नाबालिगों ने AI से बनाई नौ लड़कियों की अश्लील फोटो, हिरासत में आरोपित
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो नाबालिग लड़कों ने नौ लड़कियों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआइ) की मदद से अश्लील फोटो व ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में दो नाबालिगों ने AI से बनाई नौ लड़कियों की अश्लील फोटो (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पुलिस ने आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं
नाबालिग आरोपितों ने कुल नौ लड़कियों को निशाना बनाया था
जेएनएन, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो नाबालिग लड़कों ने नौ लड़कियों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआइ) की मदद से अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे कुछ वाट्सएप नंबरों पर प्रसारित किया। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
पीड़िता को उसके मोहल्ले में ही रहने वाले एक लड़के ने उसकी और उसकी दो सहेलियों की एआइ से बनी अश्लील तस्वीरें भेंजी। पीड़िता ने लड़के का मोबाइल छीनकर चेक किया, तो पता चला कि ये तस्वीरें न केवल एआइ से बनाई गई थीं, बल्कि वाट्सएप के जरिए अन्य दोस्तों को शेयर भी की जा रही थी।
जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपितों ने कुल नौ लड़कियों को निशाना बनाया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
