विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में आमने-सामने होंगे जदयू के दोनों धड़े

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 28 Oct 2017 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 08:50 PM (IST)

शरद गुट और नीतीश गुट ने भी गुजरात चुनाव में उतरने का फैसला किया है।

गुजरात में आमने-सामने होंगे जदयू के दोनों धड़े
गुजरात में आमने-सामने होंगे जदयू के दोनों धड़े

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पार्टी और चुनाव चिह्न के लिए आपस में भिड़े जदयू के दोनों धड़े गुजरात चुनाव में भी आमने सामने होंगे। शरद गुट और नीतीश गुट ने भी गुजरात चुनाव में उतरने का फैसला किया है। लेकिन दोनों में शायद कोई भी गुट जदयू के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ पाए, क्योंकि मामला अब भी चुनाव आयोग के सामने विचाराधीन है। जदयू सांसद केसी त्यागी ने चुनाव आयोग से इसपर जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है। अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भी जदयू ने अहमद पटेल पर हमले में भाजपा का ही लाइन लिया।

गौरतलब है कि जदयू गुजरात में पहले भी तीन-चार सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ती रही है और उसके एक विधायक भी हैं, जो शरद गुट में शामिल हो गए हैं। भाजपा के खिलाफ शरद गुट कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहता है। जदयू विधायक ने राज्यसभा चुनाव के वक्त भी अहमद पटेल का साथ दिया था। शनिवार को केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जदयू भी गुजरात में चुनाव लड़ेगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं, बल्कि अकेले। उन्होंने संकेत दिया कि नीतीश कुमार गुट पहले की तरह ही तीन-चार सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा।

जदयू भले ही गुजरात में एनडीए की भागीदार नहीं हो, लेकिन कांग्रेस पर हमले में वह पूरी तरह भाजपा के साथ दिखी। आतंकी के साथ अहमद पटेल के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला है और इसकी पूरी तरह जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, नकवी बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।