एएमआरआई अग्निकांड में दो डॉक्टर गिरफ्तार
एएमआरआई अस्पताल से जुड़े दो प्रसिद्ध डाक्टरों को गत नौ दिसंबर को अस्पताल में लगी आग की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
कोलकाता। एएमआरआई अस्पताल से जुड़े दो प्रसिद्ध डाक्टरों को गत नौ दिसंबर को अस्पताल में लगी आग की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
एएमआरआई अस्पताल अग्निकांड में तीन नर्सों समेत 93 लोगों की मौत हो गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त दमयंती सेन ने कहा कि दोनों डाक्टरों मणि छेत्री और प्रणव दासगुप्ता को आज सुबह उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों डाक्टरों से पुलिस ने पहले पूछताछ की थी।
छेत्री और दासगुप्ता अस्पताल के बोर्ड सदस्य भी हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस घटना के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बोर्ड के तीन सदस्य फरार हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर