विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter के लीगेसी ब्लू टि‍क क्यों हुए गायब? जानें वजह

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Fri, 21 Apr 2023 04:59 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 05:45 AM (IST)

ब्‍लूट ट‍िक हटने वालों की ल‍िस्‍ट में मंत्री नेता अभि‍नेता पत्रकार स‍िंगर क्र‍िकेटर सभी शामि‍ल हैं। ट्व‍िटर के माल‍िक एलन ...और पढ़ें

ट्व‍िटर के माल‍िक एलन मस्क ने ब्‍लू ट‍िक हटाने का ऐलान एक सप्‍ताह पहले की कर दिया था।
ट्व‍िटर के माल‍िक एलन मस्क ने ब्‍लू ट‍िक हटाने का ऐलान एक सप्‍ताह पहले की कर दिया था।

नई द‍िल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताब‍िक वेरिफाइड अकाउंट से अनपेड ब्लू टिक हटा दिए हैं। गुरुवार रात जैसे ही 12 बजे वैसे ही लीगेसी वेर‍िफाइड अकाउंट से ब्‍लू ट‍िक हटने शुरू हो गए। ब्‍लूट ट‍िक हटने वालों की ल‍िस्‍ट में मंत्री, नेता, अभि‍नेता, पत्रकार, स‍िंगर, क्र‍िकेटर सभी शामि‍ल हैं। ट्व‍िटर के माल‍िक एलन मस्क ने ब्‍लू ट‍िक हटाने का ऐलान एक सप्‍ताह पहले की कर दिया था। लेक‍िन क्‍यों? अखि‍र ट्वि‍टर ने ऐसा क्‍यों क‍िया ? आइए जानते हैं।

एलन मस्‍क के अधिग्रहण से पहले ट्वि‍टर ने कई अकाउंट क‍िए थे वेर‍िफाई

एलन मस्क के अधिग्रहण से पहले, ट्विटर ने कई अकाउंट को वेरिफाई किया जिसमें राजनेता, अभिनेता, पत्रकार, क्रिकेटर जैसी बड़ी हस्तियां शामिल थीं। पहले ट्विटर बिना पैसे लिये फ्री में ब्लू टिक देता था। मस्क का मानना है कि बैज एक स्टेटस सिंबल बनाता है, और वह चाहते हैं कि प्लेटफॉर्म पर किसी को भी न्यूनतम शुल्क पर वेरिफाई किया जाए।

मस्‍क ने 12 अप्रैल को क‍िया था ऐलान

12 अप्रैल को एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में 20 अप्रैल से ब्लू टिक को हटाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को ब्लू टिक लेना है तो उन्हें 'ट्विटर ब्लू' का पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। यानी मंथली चार्ज देने वाले यूजर्स के ही अकाउंट पर ब्लू टिक एक्टिव रहेगा।

रात 12 बजते ही हटने शुरू हो गए अनपेड ब्‍लू ट‍िक

घोषणा के मुताब‍िक ट्व‍िटर ने 20 अप्रैल को रात 12 बजते ही वेरिफाइड अकाउंट से अनपेड ब्लू टिक हटा दिए। अब किसी भी यूजर को ब्लू टिक हासिल करने के लिए ट्वि‍टर को मंथली पेमेंट करना होगा।

सीएम योगी, अमि‍ताभ, शाहरुख सहित इन हस्‍त‍ियों के हटे ब्‍लू ट‍िक

बता दें, ट्विटर की नई व्यवस्था लागू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सलमान खान, शाहरुख खान सहित तमाम हस्‍ति‍यों के ब्‍लू ट‍िक हट गए हैं। अम‍िताभ बच्‍चन, सच‍िन तेंदुलकल, व‍िराट कोहली का भी ट्व‍िटर ने ब्‍लू ट‍िक हटा ल‍िया है। इसके अलावा यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कई द‍िग्‍गजों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया।

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत

ट्वि‍टर ब्‍लू की कीमत हर देश में अलग-अलग है। संयुक्त राज्य में, आईओएस या एंड्रॉइड यूजर्स के लिए $ 11 प्रति माह या $ 114.99 प्रति वर्ष और वेब यूजर्स के लिए $ 8 प्रति माह या $ 84 प्रति वर्ष खर्च होता है। भारत में, iOS के लिए ट्विटर ब्लू की कीमत 900 रुपये मासिक है, वेब मासिक 650 रुपये है जबकि iOS के लिए वार्षिक मूल्य 9,400 रुपये है। एंड्रॉइड यूजर्स के लिए, मासिक मूल्य 900 रुपये है जबकि वार्षिक मूल्य 9,400 रुपये है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।