14 साल बाद अलग हो रहे TVK नेता आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
तमिलनाडु के मंत्री और TVK नेता आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन ने 14 साल के वैवाहिक जीवन के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

14 साल बाद अलग हो रहे TVK नेता आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन। (सोशल मीडिया)
HighLights
आधव अर्जुन और डेजी मार्टिन ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
14 साल के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कीं।
बच्चे की परवरिश और भलाई उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेता आधव अर्जुन और उनकी पत्नी डेजी मार्टिन ने शादी के 14 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने के फैसला किया है। डेजी मार्टिन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने इंस्टाग्रम पर लिखा, '14 साल कर एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा रहने के बाद, हमारा यह सफर, समझ और बदलावों से भरा रहा। हमने दोस्तों, जीवनसाथी और माता-पिता के रूप में जीवन के अलग-अलग पड़ावों को एक साथ पार किया है। आज, आधव अर्जुन और मैंने आपसी सहमति से एक जोड़े के रूप में अलग होने और अपनी राहें जुदा करने का फैसला किया है।'
तलाक की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने या पूरी होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
बच्चे की परवरिश और खुशी पहली प्राथमिकता रहेगी- डेजी मार्टिन
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भले ही यह दोनों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, लेकिन अपने बच्चे की परवरिश, उसकी खुशी और भलाई सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी रहेगी।
आधव अर्जुन के लिए मेरे मन में हमेशा सम्मान रहेगा- डेजी मार्टिन
उन्होंने लिखा कि आधव अर्जुन के लिए मेरे मन में हमेशा सम्मान रहेगा। मैं दिल से कामना करती हूं कि वे जो भी करें, उसमें उन्हें खुशी, शांति और सफलता मिले। इस बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।
आधव अर्जुल विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK ) छोड़कर विजय के नेतृत्व वाली TVK में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी डेजी मार्टिन, जो लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन की बेटी हैं, और एक उद्यमी हैं।