विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkiye Earthquake: आपदा प्रभावित तुर्किये में 10 भारतीय भी फंसे, MEA ने पीड़ितों के परिवारों से किया संपर्क

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 08 Feb 2023 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:11 PM (IST)

तुर्किये में भूकंप के बाद हुई तबाही से अब तक मरने वालों की संख्या 11000 को पार कर गई है। ...और पढ़ें

तुर्किये के दूरस्थ इलाकों में 10 भारतीय भी फंसे
तुर्किये के दूरस्थ इलाकों में 10 भारतीय भी फंसे

नई दिल्ली, पीटीआई: तुर्किये में भूकंप के बाद हुई तबाही से अब तक मरने वालों की संख्या 11,000 को पार कर गई है। आपदा प्रभावित देश की मदद के लिए भारत ने भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि देश के दूरदराज वाले इलाकों में 10 भारतीय भी फंसे हुए हैं, लेकिन वो सुरक्षित हैं। साथ ही एक भारतीय नागरिक लापता भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े: कम खर्च, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और फंडिंग में आसानी से सिर्फ 7.8 साल में यूनिकॉर्न बन रहे देसी स्टॉर्टअप

तुर्किये की मदद के लिए भारत आया आगे

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि तुर्किये में भारतीय अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुर्किये में लापता भारतीयों के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है। भारत सरकार अब तक चार सैन्य विमानों में तुर्किये को राहत सामग्री भेज चुकी है। तुर्किये और सीरिया में आए इस विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या अब तक 11 हजार को पार पहुंच चुकी है। भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी।

भूकंप के बाद एक भारतीय लापता

गौरतलब है कि भूकंप के बाद तबाह हुए तुर्किये की मदद के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया। वर्मा ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि भारत सरकार से संपर्क करने वाले तीन भारतीयों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, जबकि 10 अन्य दूरदराज के इलाकों में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि तुर्किये में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार ने अदाना में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही बताया कि एक भारतीय नागरिक जो भूकंप के बाद से लापता है, वो देश की व्यापारिक यात्रा पर था। पिछले दो दिनों में उसका पता नहीं चला है। उसके परिवार से संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़े: Fact Check: तुर्किये में भूकंप की पुरानी घटनाओं से संबंधित वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।