विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः रक्षा मंत्री ने नहीं उठाए राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर सवाल

By Ashish MaharishiEdited By:
Published: Wed, 12 Sep 2018 12:51 PM (IST)

देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को एक नामी चैनल के पैरोडी अकाउंट से ट्वीट करके बदनाम किया जा रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को एक नामी चैनल के पैरोडी अकाउंट से ट्वीट करके बदनाम किया जा रहा है। इस फेक अकाउंट से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि रक्षा मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष की मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठा रही हैं। हमने जब जांच कि तो पाया कि ये फेक अकाउंट से किया गया ट्वीट है और निर्मला ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

एक नामी चैनल के मिलते जुलते अकाउंट से किए गए ट्वीट में रक्षा मंत्री के हवाले से लिखा गया है कि क्या राहुल गांधी सही में मानसरोवर यात्रा पर गए हैं? वे क्यों को एडिट की गई फोटो शेयर कर रहे हैं। यहां तक उनके द्वारा शेयर की गई एक इमेज में छड़ी की परछाई नहीं दिखाई दे रही है।


इस ट्वीट को सही मानकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव मनिकम टैगोर ने निर्मला सीतारमण पर हल्ला बोलत हुए ट्वीट किया कि एक बार फिर साबित हो गया है कि वे रक्षा मंत्री के पद पर काम करने की योग्यता नहीं रखती है। उन्हें पहले सच का पता करने की जरूरत है।

पड़ताल

इस ट्वीट पर विवाद होने के बाद सबसे पहले हमने सीतारमण के बयान को गूगल करके जांचा लेकिन इससे संबंधित हमें कोई भी खबर नहीं मिली। इतना बड़ा बयान होने के बाद भी किसी भी मीडिया हाउस के द्वारा इस खबर को नहीं बनाने का पता लगने पर हमें इस ट्वीट पर शक हो गया। हमने सबसे पहले ट्विटर हैंडल को ही जानने का फैसला किया।

 

जब हमने ट्विटर पर इस हैंडल को सर्च किया तो हमें पता चला कि यह वैरिफाइड अकाउंट नहीं है। यानी कि इसमें नीला टिक वाला निशान नहीं दिखाई दे रहा है। इसके बाद हमने स्पेलिंग को चेक किया, तब पता चला कि इसकी स्पेलिंग में भी गलती है। इसका पूरा नाम Republiic है। जबकि नामी मीडिया हाउस का नाम Rebublic tv है।

हमारी पड़ताल में पाया कि फेक अकाउंट से ट्वीट करके देश की रक्षा मंत्री को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

पूरा सच जानें...सब को बताएं

 

सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।