विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'त्रिवेणी का गंगाजल, पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन', PM मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को दिए खास तोहफे

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 01:43 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को खास तोहफे दिए।

पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को खास तोहफे दिए (फोटो-स्क्रीनग्रैब/ANI)

पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को खास तोहफे दिए (फोटो-स्क्रीनग्रैब/ANI)

HighLights

  1. पीएम मोदी और नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह की द्विपक्षीय वार्ता।

  2. पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का गंगाजल भेंट किया।

  3. बालेन्द्र शाह ने पीएम मोदी को पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन दिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बीच नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बातचीत से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे को खास तोहफे दिए।

पीएम मोदी ने आज सोमवार को नेपाल के अपने समकक्ष बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी के गंगाजल से भरा एक कलश भेंट किया। वहीं, बालेन शाह ने उन्हें पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर के रुद्राक्ष और चंदन उपहार में दिए।

अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन सेवा की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह ने अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन सेवा की सौगात दोनों देशों के लोगों को दे दी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'नेपाल के बिना हमारे धाम और राम दोनों अधूरे हैं।'

यह भी पढ़ें- कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।