Move to Jagran APP

महिला सुरक्षा में बिहार से भी बदतर है त्रिपुरा: हिमंत बिस्‍व शर्मा

असम के वित्‍त मंत्री ने त्रिपुरा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वहां महिलाओं की सुरक्षा मामले में बिहार से भी बदतर हालात हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:13 PM (IST)
महिला सुरक्षा में बिहार से भी बदतर है त्रिपुरा: हिमंत बिस्‍व शर्मा

अगरतला (एएनआई)। असम के वित्त, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं शिक्षा मंत्री हिमंता बिस्‍व शर्मा ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार पर आरोप लगाया है कि वे अपने राज्य में महिलाओं को सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करने में असफल हैं।

loksabha election banner

मीडिया को संबोधित करते हुए, शर्मा ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा की स्थिति बिहार से भी बदतर है, जहां कुल अपराध का 86 फीसद अपराध महिलाओं के खिलाफ है और यह आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। ‘यह गहरी चिंता का विषय है। यहां महिलाओं पर प्रतिदिन दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ जैसे अत्याचार हो रहे हैं और इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।‘ उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुष्‍कर्म पीड़िता के माता-पिता के पास न आने के लिए भी राज्‍य सरकार की आलोचना की।

अगले साल के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारी के लिए गुरुवार और शुक्रवार को शर्मा अगरतला में थे। बिलासगढ़ उपविभाग में बालिलगढ़ और दक्षिणी त्रिपुरा के बेलोनिया में राजनगर में पार्टी रैली में हिस्‍सा लिया। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष बिप्लब देब और उपाध्यक्ष सुबुल भौमिक भी थे।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक का दर्द झेल रही मुस्लिम महिलाओं को असम सरकार देगी पेंशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.