विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नस्ली टिप्पणी मामला: आमिर शोकीन को लेने दिल्ली पहुंची त्रिपुरा पुलिस, पीड़ित युवक ने आरोपित को किया माफ

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

त्रिपुरा के आदिवासी युवक पर नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपित कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन को ले जाने के ...और पढ़ें

आमिर शोकीन को लेने दिल्ली पहुंची त्रिपुरा पुलिस (फोटो- एएनआई)

आमिर शोकीन को लेने दिल्ली पहुंची त्रिपुरा पुलिस (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक पर नस्ली टिप्पणी मामले में हुई कार्रवाई 

  2. त्रिपुरा में मुकदमा दर्ज , दिल्ली पुलिस ने शोकीन को किया है गिरफ्तार

आईएएनएस, नई दिल्ली। त्रिपुरा के आदिवासी युवक पर नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपित कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन को ले जाने के लिए त्रिपुरा पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच गई है। त्रिपुरा पुलिस आमिर को हिरासत में लेगी।

दिल्ली पुलिस ने आमिर को गुरुवार को गिरफ्तार है। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक जीएस. राव ने गुरुवार को कहा कि राज्य पुलिस ने वीडियो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

वीडियो में राज्य के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी और दुर्व्यवहार होता दिख रहा है। कथित तौर पर उसे चीनी कहकर उसका मज़ाक उड़ाया गया।

बुधवार दोपहर यह वीडियो की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। शुरुआती जानकारी से यह भी पता चला है कि वीडियो करीब डेढ़ महीने पहले अहमदाबाद में रिकार्ड किया गया था।

इसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस महानिदेशक ने प्राथमिकी के बारे में और जानकारी नहीं दी।

त्रिपुरा पुलिस ने कहा कि कि गुरुवार को एनसीसी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

युवक ने आरोपित को किया माफ

इस बीच नस्लीय दुर्व्यवहार से कथित तौर पर पीड़ित युवक ने गुरुवार को बताया कि उसने आमिर को माफ कर दिया है, क्योंकि उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है।

गुजरात के एक शहर के रेस्तरां में काम करने वाले इस युवक ने प्रेट्र को बताया, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो असल में करीब एक महीने पहले अहमदाबाद में मज़ाक-मजाक में शूट किया गया था। मुझे पता ही नहीं था कि कोई मेरा वीडियो बना रहा है। मुझे इसका पता तब चला जब कुछ दिन पहले इसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया, और मैं परेशान हो गया।

आमिर ने पहले ही बिना शर्त माफी मांग ली है, और मैंने उसे माफ कर दिया है। मैं नहीं चाहता था कि वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने के लिए उसे गिरफ्तार किया जाए। मैं किसी कानूनी झंझट में नहीं पड़ना चाहता।