विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tripura News: बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 12 विदेशी नागरिक पकड़े गए

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 19 Feb 2023 08:48 AM (IST)

बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में त्रिपुरा में 12 विदेशी नागरिकों सहित 16 लोगों ...और पढ़ें

त्रिपुरा में बांग्लादेश से भारत में अवैध प्रवेश करने के आरोपी में 12 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया
त्रिपुरा में बांग्लादेश से भारत में अवैध प्रवेश करने के आरोपी में 12 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया

अगरतला, एएनआई। त्रिपुरा में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर अगरतला रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने 12 विदेशी नागरिकों सहित 16 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हिरासत में लिए गए लोगों में 10 रोहिंग्या भी शामिल

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी राणा चटर्जी ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर आरपीएफ ने स्टेशन से तीन बच्चों समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें 12 विदेशी नागरिक (दो बांग्लादेशी, 10 रोहिंग्या) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में 12 बजे से पहले ही बहुमत पा लेगी BJP, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और MP में भी जीतेंगे चुनाव: शाह

आरोपियों में बिचौलिया भी शामिल

पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में मधुपुर का अभिजीत देब नाम का एक बिचौलिया भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। वे अगरतला रेलवे स्टेशन से सुबह 8:05 बजे कंचनजंघा एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उनके खिलाफ एक विशेष मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अवैध अतिक्रमण के रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 

गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान वाले छह राज्यों में सात करोड़ से अधिक लोगों पर आर्सेनिक का खतरा

Fact Check: अक्षय कुमार नहीं हुए भीम आर्मी के भोपाल आंदोलन में शामिल, वीडियो पुराना है