विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच बवाल, दक्षिण 24 परगना में भिड़े TMC और BJP समर्थक

Published: Sat, 02 May 2026 03:42 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 15 बूथों पर दोबारा मतदान के दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच ...और पढ़ें

वोटिंग के दौरान सुरक्षा में लगी फोर्स।

वोटिंग के दौरान सुरक्षा में लगी फोर्स।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के दौरान आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इलाके में दोनों तरफ के लोग अफरा-तफरी मचाते हुए दिखे।

ये 15 बूथ दक्षिण 24 परगना की दो विधानसभा सीटों में हैं। दोबारा वोटिंग आज सुबह बिना किसी घटना के शुरू हुई। मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 पोलिंग स्टेशनों और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग हुई। चुनाव में धांधली के आरोपों के चलते चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया था।

स्थानीय निवासियों ने टीएमस पर लगाया धमकाने का आरोप

जिले के फलता इलाके में निवासियों के विरोध प्रदर्शन के बीच ये झड़पें हुईं। निवासियों का आरोप था कि सोमवार को होने वाली वोटों की गिनती से पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकियां दीं और डराया-धमकाया।

एक महिला निवासी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "तृणमूल के इसराफिल चौकीदार ने हमें धमकी दी है कि अगर ये लोग जीत गए तो वे हमारे घर जला देंगे और खून-खराबा करेंगे।"

'तृणमूल को वोट दिया, फिर भी हमला कर दिया'

एक अन्य महिला ने दावा किया कि उसने तृणमूल को वोट दिया था। उसने इस बात पर हैरानी जताई कि उसी पार्टी के एक नेता ने उसे निशाना बनाया, जिसे उसने वोट दिया। महिला ने कहा, "हमने तृणमूल को वोट दिया, फिर भी उन्होंने हम पर हमला किया। हम चाहते हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाए। हमें महिलाओं के लिए सुरक्षा चाहिए।"

चुनाव आयोग के दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, मगराहाट पश्चिम में 56.33 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में 54.9 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि आज कुल मतदान प्रतिशत 55.57 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच वोटरों का हंगामा, टीएमसी नेता पर धमकाने के आरोप