हैदराबाद पुलिस अकादमी में महिला सहकर्मी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला, ट्रेनी IPS अधिकारी गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस अकादमी में एक महिला सह-प्रशिक्षु के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद में महिला सह-प्रशिक्षु के यौन उत्पीड़न पर ट्रेनी IPS गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में एक महिला सह-प्रशिक्षु का यौन उत्पीड़न करने के आरोपित एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया।
32 वर्षीय प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी के खिलाफ सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में महिला प्रशिक्षु का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 18 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।
यौन उत्पीड़न के आरोप में ट्रेनी IPS गिरफ्तार
इस संबंध में मंगलवार को पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की। मामला दर्ज होने के बाद, आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा था कि शिकायत और अफवाहें बेबुनियाद हैं। आरोपित प्रशिक्षु अधिकारी ने इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्य किया था।
30 वर्षीय महिला प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप है कि प्रशिक्षु अधिकारी 23 जून से एक मैसेजिंग एप के माध्यम से यौन रूप से अपमानजनक संदेश भेजकर और अकादमी में उसके दोस्तों की मौजूदगी में उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करके उसका उत्पीड़न कर रहा था।
ब्लैकमेलिंग का भी लगाया था लगाया
महिला ने आरोप लगाया है कि उस पर दूसरे प्रशिक्षु के साथ यौन संबंध होने का झूठा आरोप लगाया, ऐसे संबंध को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला और गाली दी।
नौ जुलाई को गलत तरीके से रोका, जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया, बाल पकड़े, गला घोंटने की कोशिश की, गर्दन पर चाकू रखा और कमरे से बाहर निकलने से रोका।
शिकायतकर्ता ने उसकी जानकारी या सहमति के बिना उसका निजी वीडियो रिकार्ड करने और उसे ब्लैकमेल करने के प्रयास में उसके पति को भेजने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद: ट्रेनी IPS ने की आत्महत्या की कोशिश, महिला अधिकारी ने लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
