विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्राई ने Truecaller के ‘फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड’ टैग पर जताई आपत्ति, कंपनी से DND विकल्प दिखाने को कहा

Published: Sun, 19 Jul 2026 09:18 PM (IST)

ट्राई ने ट्रूकालर द्वारा 140 और 1600 नंबर सीरीज पर 'फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड' टैग लगाने पर आपत्ति जताई है।

ट्राई ने ट्रूकालर के 'फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड' टैग पर आपत्ति जताई

ट्राई ने ट्रूकालर के 'फ्रीक्वेंटली ब्लॉक्ड' टैग पर आपत्ति जताई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने कॉल प्रबंधन एप ‘ट्रूकालर’ द्वारा 140 और 1600 नंबर सीरीज के तहत आने वाले नंबर पर ‘फ्रीक्वेंटली ब्लाक्ड’ (अक्सर ब्लाक किए जाने वाले) का टैग दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है।

नियामक के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह टैगिंग की बजाय ट्रूकालर को यूजर को यह जानकारी देनी चाहिए कि अगर वे इन नंबरों से आने वाली काल को रोकना चाहते हैं तो वे ट्राई के आधिकारिक ‘डू नाट डिस्टर्ब’ (डीएनडी) का विकल्प चुन सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि समाधान डीएनडी व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने में है, ताकि लोग अपने पास उपलब्ध विकल्पों को समझ सकें।

डीएनडी विकल्प के बारे में जागरूक करने को कहा

ट्राई ने विनियमित बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआइ) संस्थाओं द्वारा सेवा एवं लेन-देन से जुड़ी काल और सरकार से नागरिकों तक होने वाले संचार के लिए 1600 सीरीज के नंबरों का उपयोग अनिवार्य किया है, जबकि 140 सीरीज के नंबर विभिन्न क्षेत्रों की पंजीकृत संस्थाओं द्वारा प्रचार संबंधी (प्रचारक) काल के लिए हैं।

1600 सीरीज के कॉल्स पर टैग से नुकसान

अधिकारी ने कहा कि 1600 नंबर से आने वाली काल धोखाधड़ी की चेतावनी, लेनदेन की पुष्टि या अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से जुड़ी हो सकती हैं। ऐसे में इन पर किसी तरह का टैग लगाने से यूजर को नुकसान हो सकता है।