विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'100% बायोएथनॉल से चलेगी टोयोटा इनोवा, इसी माह होगी लांच', नितिन गडकरी का बड़ा एलान

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:30 AM (IST)

गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन ईंधन खर्च तथा पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाकर उपभोक्ताओं और देश को लाभ पहुंचाएंगे।

100% बायोएथनॉल से चलेगी टोयोटा इनोवा- नितिन गडकरी (फोटो- AI Generated)

100% बायोएथनॉल से चलेगी टोयोटा इनोवा- नितिन गडकरी (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. गडकरी ने बताया कि यह वाहन पेट्रोल के बजाय पूरी तरह बायोएथनॉल से चलेगा

  2. गडकरी ने कहा कि देश में प्रदूषण कम करना भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती होगी

आईएएनएस, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि टोयोटा इस महीने अपनी इनोवा का 100 प्रतिशत बायोएथनल से चलने वाला नया वर्जन लांच करेगी। इसका शुभारंभ 26 नवंबर को होगा।

‘पावरिंग द नेक्स्ट माइल’ सम्मेलन में गडकरी ने बताया कि यह वाहन पेट्रोल के बजाय पूरी तरह बायोएथनॉल से चलेगा।

उनके अनुसार, एथनॉल की कीमत करीब 75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की करीब 120 रुपये प्रति लीटर है। वाहन चलते समय अपनी लगभग 60 प्रतिशत ऊर्जा बिजली से बनाएगा। इस आधार पर इसकी प्रभावी लागत पेट्रोल के 25-30 रुपये प्रति लीटर के बराबर होगी।

गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन ईंधन खर्च तथा पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता घटाकर उपभोक्ताओं और देश को लाभ पहुंचाएंगे।

देश के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बजाज और टीवीएस के पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का शुभारंभ किया था। उस समय इन वाहनों की रेंज करीब 125 किलोमीटर थी।

बाद में कुछ स्टार्टअप ने कीमत घटाने के लिए बैटरी क्षमता कम की। इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 70,000-72,000 रुपये में बिकने लगे, लेकिन उनकी रेंज घटकर लगभग 70 किलोमीटर रह गई।

भविष्य में प्रदूषण कम करना सबसे बड़ी चुनौती होगी
प्रेट्र के अनुसार, गडकरी ने बुधवार को कहा कि देश में प्रदूषण कम करना भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती होगी। एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का खर्च कम होता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।