विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिक्किम में बड़ा हादसा, 1000 फीट नीचे नदी में गिरा पर्यटकों से भरा वाहन; BJP नेता समेत चार की मौत

Published: Fri, 30 May 2025 10:21 PM (IST)

Sikkim Road Accident सिक्किम में एक दुखद सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई जबकि ...और पढ़ें

वाहन में चालक समेत 11 यात्री सवार थे (फोटो: एएनआई)
वाहन में चालक समेत 11 यात्री सवार थे (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. तीस्ता नदी में गिर गया पर्यटक वाहन
  2. भाजपा की महिला नेता की हुई मौत
  3. पति और दो बेटों की मौत की पुष्टि

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सिक्किम में सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई है, वहीं पांच अन्य पर्यटक लापता हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार शाम को राहत और बचाव कार्य को रोक देना पड़ा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ फोन पर बात की है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया गया है कि गुरुवार रात को उत्तर सिक्किम में चुंगथांग से मुनशिथांग की ओर जा रहा एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग एक हजार फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया।

वाहन में चालक समेत 11 यात्री सवार थे। इसमें ओडिशा के जाजपुर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव इतिश्री जेना, उनके पति और दो बेटों की मौत की पुष्टि हो गई है। बचाए गए दोनों पर्यटक घायल हैं। उन्हें गंगटोक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उरी में खाई में गिरी पुलिस की जिप्सी, हादसे में आठ जवान घायल