Move to Jagran APP

देश के पर्यटन स्थल ग्रीन जोन होंगे घोषित, इको-फ्रेंडली फ्यूल वाली गाड़ियां ही चलेंगी

पहले से चुने गए देश के 100 पर्यटन स्थलों में से ही इसका चुनाव करना होगा। इन चयनित स्थलों के क्षेत्रों को पूरी तरह से ग्रीन जोन में बदल दिया जाएगा। यह पर्यटकों के लिए कोविड-19 के संक्रमण काल में सुरक्षित पर्यटन की व्यवस्था करेगा।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 07:55 AM (IST)
देश के पर्यटन स्थल ग्रीन जोन होंगे घोषित, इको-फ्रेंडली फ्यूल वाली गाड़ियां ही चलेंगी
पर्यटकों के लिए कोविड-19 के संक्रमण काल में सुरक्षित पर्यटन की व्यवस्था होगी।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों की पहचान बतौर ग्रीन जोन करने का आश्वासन दिया। इन स्थलों पर केवल इको-फ्रेंडली फ्यूल वाली गाडि़यां ही जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर पर्यटन और पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय संयुक्त रूप से काम करेंगे।

loksabha election banner

धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि दोनों मंत्रालय के सचिवों के संयुक्त प्रयासों से इसे अंजाम दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय के ओर से पहले से चुने गए देश के सौ पर्यटन स्थलों में से ही इसका चुनाव करना होगा। इन चयनित स्थलों के क्षेत्रों को पूरी तरह से ग्रीन जोन में बदल दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान ने 'साथी' (सिस्टम फॉर एसेस्मेंट, अवेयरनेस एंड टे्रनिंग) नाम की एक और पहल की है। यह पर्यटकों के लिए कोविड-19 के संक्रमण काल में सुरक्षित पर्यटन की व्यवस्था करेगा।                                                                                                  

उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग को इस वैश्विक महामारी के दौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी नियमों का पालन करना होगा। लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.