Move to Jagran APP

भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने लॉन्च की वेबसाइट

भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 03:15 PM (IST)
भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने लॉन्च की वेबसाइट
भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने लॉन्च की वेबसाइट

नई दिल्ली, पीटीआई। भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है। इसकी मदद से विदेशी नगरिक जरूरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करत इसका लाभ उठा सकेंगे।

loksabha election banner

पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'भारत में फंसे हुए' (Stranded in India) शीर्षक वाले पोर्टल का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए नेटवर्क तैयार करना है। पोर्टल में विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केंद्रों के साथ-साथ उनसे संपर्क करने की जानकारी भी मिलेगी।

पूरी दुनिया को कोरोना वायरस से उत्पन्न खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटकों और विशेषकर विदेशों से यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। बयान में कहा गया है, 'पोर्टल strandedinindia.com में कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबरों और कॉल-सेंटरों की व्यापक जानकारी है, जिससे विदेशी पर्यटकों को मदद मिल सकती है।'                                                                  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.