न्यूज बुलेटिनः दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें
दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय स्तर की पांच बड़ी खबरें। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
1. पहली बार भारत में हो रहा है वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन, PM मोदी ने किया उद्धाटन
नई दिल्ली (जेएनएन)। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से भारत में पहली बार वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में आज इसका उद्घाटन किया। इस बड़े आयोजन से पहले ही फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 65 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. SC का बड़ा फैसला, टेक्निकल एजुकेशन कॉरस्पॉन्डेंस कोर्स के जरिए नहीं दिया जा सकता
नई दिल्ली(एएनअाई)। नई दिल्ली (जेएनएन)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पत्राचार पाठ्यक्रमों पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्राचार पाठ्यक्रमों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा प्रदान नहीं की जा सकती है। सर्वोच्च न्यायालय ने शिक्षा संस्थानों को दूरस्थ शिक्षा मोड में इंजीनियरिंग जैसे विषयों पर रोक लगा दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3.लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी ने रिश्तेदार पर लगाया 500 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
मिड डे, मुंबई। लीलावती अस्पताल के एक ट्रस्टी ने अपने रिश्तेदार पर अस्पताल प्रबंधन में 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर ट्रस्टी ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन अस्पताल ने उनके आरोपों को खारिज किया है और इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4.भारी बारिश से चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज समेत आइटी कंपनियां भी बंद
चेन्नई (प्रेट्र)। बीते शाम से हो रही भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के तटीय हिस्सों समेत चेन्नई में स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। सरकार ने आइटी कंपनियों को भी बंद रखने की सलाह दी है और कहा है कि लोगों को घर से ही काम करने की सुविधा प्रदान की जाए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5.उत्तर कोरिया की सत्ता से बेदखल हो सकते हैं तानाशाह किम जोंग
वॉशिंगटन, एजेंसी। उत्तर कोरियाई प्रशासन में कभी महत्वपूर्ण पद पर रह चुके एक पूर्व अधिकारी ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि बढ़ते घरेलू विद्रोह से किम जोंग-उन का शासन अधिक दिन नहीं चल सकता और वह सत्ता से बेदखल हो सकते हैं। उन्होंने सैन्य दखल के नतीजों को लेकर आगाह भी किया।