बाहर निकलने का है प्लान तो हो जाइए सावधान, आज इन 10 शहरों में रहेगी भीषण गर्मी
राजस्थान के चुरू में रविवार को तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया जो कि भारत के सबसे गर्म शहरों में सबसे ऊपर बना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल जून के आखिर तक देश के कई राज्य भीषण गर्मी के थपेड़ों (Heat Wave) का सामना कर रहे हैं। इस साल जून (June) सबसे ज्यादा गर्म रहा। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढोत्तरी को दौर जारी है। फिलहाल हालात सामान्य होने के जल्द कोई संकेत नजर नहीं आ रहे। हालांकि, मानसून (Monsoon) देश के ज्यादातर राज्यों में राहत लेकर आया है। देश के अधिकांश भागों से गर्मी की लहर समाप्त हो गई है।
स्काइमेट के अनुसार राजस्थान के चुरू में रविवार को तापमान 45.1 डिग्री पहुंच गया, जो कि भारत के सबसे गर्म शहरों में सबसे ऊपर बना हुआ है।
देश के 10 सबसे गर्म शहरों पर एक नज़र
जगह राज्य तापमान
1- चुरू राजस्थान 45.1
2- बांदा उत्तर प्रदेश 44.8
3- नई दिल्ली दिल्ली 44.8
4- श्री गंगानगर राजस्थान 42.9
5- जम्मू जम्मू-कश्मीर 43.1
6- बीकानेर राजस्थान 42.9
7- अलीगढ़ उत्तर-प्रदेश 42.8
8- खजुराहो मध्य प्रदेश 42.8
9- नरनौल हरियाणा 42.8
10- वाराणसी उत्तर प्रदेश 42.6