बैकफुट पर तृणमूल, फिर कांग्रेस की गोदी में ममता
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से गठबंधन नहीं करेगा। वह किसी ऐसे मोर्चे में भी शामिल नहीं होगा, जिसमें वामपंथी दल शामिल हों। पूर्व रेल मंत्री रॉय ने हालांकि एक बार फिर कांग्रेस के साथ होने की स
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव मुकुल रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से गठबंधन नहीं करेगी। वह किसी ऐसे मोर्चे में भी शामिल नहीं होगा, जिसमें वामपंथी दल शामिल हों।
पूर्व रेल मंत्री रॉय ने हालांकि एक बार फिर कांग्रेस के साथ होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और डीजल की कीमत में वृद्धि का फैसला वापस लेना होगा।
रॉय ने कहा कि यदि कांग्रेस खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को अनुमति देने और डीजल मूल्य वृद्धि का फैसला वापस ले लेती है तो हमसे संपर्क कर सकती है। उन्होंने राजग के साथ जाने की संभावना को सीधे तौर पर खारिज किया, जिसमें वह 1998 से 2006 तक रह चुकी है।
तीसरे मोर्चे के बारे में पूछे जाने पर रॉय का जवाब था कि भविष्य में क्या होगा, मैं इस बारे में नहीं कह सकता। लेकिन तृणमूल किसी भी ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा, जिसमें वाम दल शामिल होंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर