Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी, BJD नेता बने जीवनसाथी

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 02:52 PM (IST)

    तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में बीजू जनता दल (BJD) के नेता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर ली है। दोनों ने जर्मनी में शादी रचाई है। महुआ मोइत्रा बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं और उन्हें काफी तेजतर्रार नेता माना जाता है। उन्होंने संसद के अंदर भी कई बार अपने भाषण से लोगों का ध्यान खींचा है।

    Hero Image
    महुआ मोईत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोईत्रा ने 3 मई को गुपचुप तरीके से जर्मनी में शादी कर ली है। उनके जीवनसाथी बने हैं बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल, अपनी शादी को लेकर न तो महुआ मोईत्रा और न ही पिनाकी मिश्रा की तरफ से कोई बयान सामने आया है और दोनों ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

    तस्वीर आई सामने

    दोनों नेताओं की शादी जर्मनी में हुई है। इस शादी से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तृणमूल सांसद पारंपरिक परिधान और सोने के गहनों से सजी हुई हैं।

    हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर न महुआ मोइत्रा और न ही उनकी पार्टी की ओर से कोई बयान सामने आया है। बता दें, महुआ मोइत्रा की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है।

    महुआ ने डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिनसे बाद में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वे तीन सालों तक वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिश्ते में रहीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे 'धोखा खाया प्रेमी' कहा था।

    कैसा था लोकसभा का पहला कार्यकाल?

    महुआ का पहला कार्यकाल एक बड़े विवाद की भेंट चढ़ गया था। उन पर आरोप लगे कि उन्होंने गौतम अडानी पर सवाल एक प्रतिद्वंदी बिजनेसमैन के कहने पर उठाए थे।

    महुआ मोइत्रा से जुड़े 2023 के कैश-फॉर-क्वेरी विवाद के दौरान उनका रिश्ता सार्वजनिक जांच के दायरे में आया था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के एक हलफनामे का हवाला देते हुए मोइत्रा और मिश्रा के बीच घनिष्ठ संबंध का आरोप लगाया था।

    पिनाकी मिश्रा की BJP को धमकी

    हालांकि, मिश्रा ने तब इन आरोपों से इनकार किया था और उन्हें दुर्भावनापूर्ण और असत्यापित कहा था तथा मानहानि के लिए भाजपा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी थी।

    बैंकर भी रह चुकी हैं महुआ मोईत्रा 

    महुआ मोइत्रा, 12 अक्टूबर 1974 को असम के लबाक में पैदा हुईं एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व निवेश बैंकर हैं। उन्होंने 2010 में टीएमसी में शामिल होने से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

    मोइत्रा ने 2016 से 2019 तक करीमपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया और 2019 में कृष्णानगर से लोकसभा के लिए चुनी गई।

    हालांकि, उन्हें अपने राजनीतिक करियर में उथल-पुथल का सामना तब करना पड़ा जब उन्हें 8 दिसंबर, 2023 को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में आचार समिति की सिफारिश के बाद लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। इस झटके के बावजूद, वह 2024 के आम चुनाव में संसद के लिए फिर से चुनी गईं।

    कौन हैं पिनाकी मिश्रा?

    पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर, 1959 को ओडिशा के पुरी में हुआ था। उन्होंने पुरी का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है।

    शुरुआत में 1996 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुने गए और बाद में 2009 से 2019 तक बीजद सदस्य के रूप में चुने गए थे। पिनाकी मिश्रा एक प्रमुख कानूनी व्यक्ति रहे हैं, जो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों में अभ्यास करते हैं।

    Mahua Moitra Marriage: कौन हैं Pinaki Misra, जिनसे महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी? तस्वीर हुई वायरल