विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राजनीति में मस्ती-मजाक के लिए जगह होनी चाहिए', पीएम मोदी की मिमिक्री पर बोली ममता की टीएमसी

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM (IST)

राहुल गांधी द्वारा इंदौर में पीएम मोदी की मिमिक्री पर ममता बनर्जी की टीएमसी ने उनका बचाव किया है। पार्टी ...और पढ़ें

राजनीति में मस्ती-मजाक के लिए जगह होनी चाहिए। (X -@INCIndia)

राजनीति में मस्ती-मजाक के लिए जगह होनी चाहिए। (X -@INCIndia)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मिमिक्री की।

  2. टीएमसी ने राहुल गांधी का बचाव किया।

  3. राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी, टीएमसी का बयान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राहुल गांधी का बचाव किया। हाल ही में इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी। पार्टी ने कहा कि राजनीति में मजाक-मस्ती के लिए जगह होनी चाहिए।

पार्टी के सीनियर लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राहुल गांधी ने बस वही दोहराया जो खुद पीएम मोदी ने कहा था। इसमें कोई अपमान नहीं किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सौगत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कहा था, उसे बस दोहराया गया है, यह किसी का अपमान नहीं है। राजनीति में मस्ती-मजाक के लिए जगह होनी चाहिए।

उनका यह बयान कांग्रेस और ममता की टीएमसी के बीच नई नजदीकियों के संकेतों के बीच आया है।

ममता ने किया कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन का एलान

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो TMC के इस गुट की प्रमुख हैं, ने घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी। नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई थी। अधिकारी ने ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर सीट को अपने पास रखा था, जहां उन्होंने अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता को हराया था।

कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार

हालांकि, ममता बनर्जी की घोषणा के कुछ ही समय बाद, कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रधान को 3 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शनिवार को राहुल गांधी ने अपने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान इंदौर में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम में नेता विपक्ष की टिप्पणियों और मिमिक्री वाले हाव-भाव की बीजेपी नेताओं ने आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दिवंगत मां का मजाक उड़ाया गया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम की बिहार तक गूंज, मिमिक्री विवाद पर क्या बोले JDU नेता?