राहुल गांधी के कार्यक्रम की बिहार तक गूंज, मिमिक्री विवाद पर क्या बोले JDU नेता?
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर बिहार में सियासत गरमा गई है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में मिमिक्री। फाइल फोटो
HighLights
राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री पर विवाद।
जदयू नेताओं ने इस मामले पर दिए अलग-अलग बयान।
श्याम रजक ने व्यक्तिगत टिप्पणी को घिनौना कार्य बताया।
डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर पीएम मोदी की मिमिक्री पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने जहां राहुल गांधी पर हमला बोला है। वहीं जदयू नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं।
JDU विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि ये लोकतंत्र है और लोकतंत्र में अलग-अलग विचार वाले लोग हैं। इस लोकतंत्र में किसको कौन रोक सकता है। जिसकी जो इच्छा होती है, उसके अनुसार काम करता है।
JDU नेता श्याम रजक ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत लांछन नहीं होता है, बल्कि नीतिगत लड़ाई होती है। आप नीतिगत कुछ भी बोलें, वो क्षम्य है मगर व्यक्तिगत बोलने को दिमागी दिवालियापन भी कहा जाएगा और यह भी कहा जाएगा कि ज्ञान का अभाव है, शब्दों का चयन नहीं है। राहुल गांधी को राजनीतिक प्रशिक्षण लेना चाहिए।
श्याम रजक ने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री हैं। वो देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे व्यक्ति के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करना और उनके परिवार के लोगों पर भी टिप्पणी करने से ज्यादा घिनौना काम कुछ और नहीं हो सकता है। ये घृणित कार्य है। ऐसे शब्दों की जितनी निंदा की जाए, वो कम है।
राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर बवाल
राहुल गांधी के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी का आरोप है कि कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी और दिवंगत मां से जुड़ी बातचीत का मजाक उड़ाया गया।
हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी को उस समय हंसते हुए देखा जा सकता है, जब मंच पर मौजूद कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री की पिछली रैली में हुई बातचीत का जिक्र किया।
यह भी पढ़ें- 'पांच उंगलियां मिलकर बनाती हैं मुट्ठी'; लव-कुश सम्मान समारोह में CM सम्राट ने 60 करोड़ के पार्क का भी किया जिक्र
