विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिरुपति मंदिर की संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान, देश की कई नामी कंपनियों से भी ज्यादा है धन

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 06 Nov 2022 09:33 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 07 Nov 2022 03:53 AM (GMT+05:30)

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने श्वेतपत्र जारी करते हुए बताया कि ट्रस्ट के नाम ...और पढ़ें

तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट ने जारी किया श्वेत पत्र। (फाइल फोटो)
तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट ने जारी किया श्वेत पत्र। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने शनिवार को श्वेत पत्र जारी करते हुए बताया कि ट्रस्ट के नाम करीब 2.5 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति है। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के बाद उन सभी रिपोर्टों पर पूर्णविराम लगा दिया, जिसमें TTD द्वारा आंध्र प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बान्ड की प्रतिभूतियों में निवेश करने की बात कही जा रही थी।

पहली बार हुआ है संपत्तियों का खुलासा

ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि बैंकों में 16,000 करोड़ रुपये के साथ-साथ 10.25 टन सोना और 2.5 टन सोने के आभूषण जमा है। ट्रस्ट ने आगे कहा कि पूरे भारत में ट्रस्ट की 960 संपत्तियां हैं। मालूम हो कि मंदिर की स्थापना के बाद यह पहली बार है जब ट्रस्ट ने संपत्तियों के बारे में खुलासा किया है।

बैंकों के ब्याज और चढ़ावे में हो रही बढ़ोतरी

मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि तिरुपति में भक्तों द्वारा चढ़ाए जा रहे नकद और सोने में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण मंदिर के संपत्तियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों से मिलने वाले ब्याज के कारण भी यह बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ट्रस्ट ने बताया कि साल 2022-23 में 3,100 करोड़ का बजट पेश किया गया था, जिसमें से 668 करोड़ रुपये तो बैंकों से मिलने वाले ब्याज के ही थे। मंदिर के अधिकारियों ने आगे कहा कि ट्रस्ट द्वारा संपत्तियों का जो विवरण दिया गया है उनमें प्राचीन आभूषणों और कुछ गेस्ट हाउस को शामिल नहीं किया गया है।

कई कंपनियों से भी अधिक है ट्रस्ट की संपत्ति

शेयर बाजार के आकड़ों के मुताबिक तिरुपति मंदिर की संपत्ति भारत के कई बड़े कारोबारों से भी अधिक है। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने तक विप्रो की मार्केट वैल्यू 2.14 लाख करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट का मार्केट वैल्यू 1.99 लाख करोड़ दर्ज की गई थी। इसके अलावा शुक्रवार को मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले की भारतीय इकाई की वैल्यू 1.96 लाख करोड़ थी।

मालूम हो कि ONGC (Oil and Natural Gas Corporation) और NTPC जैसी सरकारी कंपनियों की वैल्यूएशन भी मंदिर की संपत्तियों से कम है। सिर्फ दो दर्जन कंपनियों की वैल्यूएशन ही मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति से अधिक है। इन कंपनियों में रिलायंस और टाटा संस शामिल है।

यह भी पढ़ें- Twitter पर Elon Musk के नाम से 'लॉलीपॉप लागेलु' पोस्ट करने वाला अकाउंट हुआ सस्पेंड, लोग ले रहे मजे

यह भी पढ़ें- द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त कर सकेंगे राजाधिराज ठाकुर के दर्शन, बिहारीजी के पट होंगे बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।