मणिपुर में तीन रोहिंग्या गिरफ्तार, मलेशिया जाने की थी योजना
पुलिस अधीक्षक एस. आइबोमचा सिंह ने कहा कि अपराध जांच विभाग (सीआइडी) अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरेह कस्बे से राहिंग्या को गुरुवार रात गिरफ्तार किया।
By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 06:50 PM (IST)
style="text-align: justify;">इंफाल, पीटीआइ। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में तीन रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। तीनों को म्यांमार से भारत में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी।
पुलिस अधीक्षक एस. आइबोमचा सिंह ने कहा कि अपराध जांच विभाग (सीआइडी) अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने मोरेह कस्बे से राहिंग्या को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। यह कस्बा भारत-म्यांमार सीमा के समीप तेंगनौपाल जिले में स्थित है। तीनों म्यांमार में रखाइन प्रांत के बगुना के रहने वाले हैं। रखाइन में म्यांमार का सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और कथित रूप से रोहिंग्या मुस्लिमों को खदेड़ रहा है।
गिरफ्तार किए गए तीनों मोरेह में पिछले 10 दिनों से रुके हुए थे और उनकी मलेशिया जाने की योजना थी। तीनों के खिलाफ मोरेह थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें