छत्तीसगढ़ में लंबे समय से फरार तीन नक्सली गिरफ्तार
बासागुड़ा थाना प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि जिला पुलिस बल, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की संयुक्त टीम शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 09:29 AM (IST)
बीजापुर, नईदुनिया। छत्तीसगढ़ स्थित बासागुड़ा थाना क्षेत्र से लंबे समय से फरार तीन नक्सलियों उइके जोगा, मड़कम सोमडू और कुंजाम बोड़ा को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
बासागुड़ा थाना प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि जिला पुलिस बल, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की संयुक्त टीम शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान बुड़गी चेरू के जंगल से तीन संदिग्धों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो वे कई बड़ी वारदातों में शामिल लंबे समय से फरार नक्सली निकले।
यह भी पढ़ें: नक्सलियों की कमर तोड़ने लाल गलियारे में टूट पड़े जवान
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें