AI मॉडल 'माइथोस' से बैंकिंग सुरक्षा पर खतरा, वित्त मंत्री ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एंथ्रोपिक्स के AI मॉडल 'माइथोस' से बैंकिंग सुरक्षा को संभावित खतरे पर उच्चस्तरीय बैठक की। ...और पढ़ें
-1776959852841_m.webp)
एंथ्रोपिक्स का माइथोस एआई माडल ने डराया बैंकिंग सेक्टर को वित्त मंत्रालय अलर्ट (फाइल फोटो)
HighLights
AI मॉडल 'माइथोस' से बैंकिंग सुरक्षा को खतरा।
वित्त मंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए सुरक्षा निर्देश।
बैंकों को साइबर सुरक्षा और डेटा संरक्षण मजबूत करना होगा।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक्स का माइथोस माडल दुनिया भर के बैं¨कग सेक्टर के लिए चिंता का विषय बनता दिख रहा है। माइथोस माडल के इस्तेमाल से बैंकिंग सेक्टर के डाटा व सुरक्षा में लगने वाली सेंध से बचने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक मामलों के सचिव एम. नागाराजु व सरकारी व निजी सेक्टर के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की।
सभी बैंकों को साइबर सुरक्षा से बचने व ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने का निर्देश दिया गया। एंथ्रोपिक्स का माइथोस एक ऐसा एआई माडल है जो किसी भी को¨डग को देखकर यह बता सकता है कि इसे कैसे हैक किया जा सकता है या इसमें सेंध कैसे लगाई जा सकती है।
वित्त मंत्री के नेतृत्व में होगी बैठक
तभी वित्त मंत्री के नेतृत्व में होने वाली बैठक में इलेक्ट्रानिक्स व आईटी मंत्रालय के अधीनस्थ काम करने वाली एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) से प्रतिनिध भी मौजूद थे। माइथोस माडल के इस्तेमाल से बैं¨कग सेक्टर के डाटा लीक होने की आशंका है।
इसके इस्तेमाल से साइबर अटैक भी किए जा सकेंगे। पिछले कुछ सालों से साइबर फ्राड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले साल साइबर फ्राड की मदद से ग्राहकों को 23,000 करोड़ रुपए से अधिक की चपत लगाई गई। हालांकि आर्थिक मामलों से सचिव का मानना है कि माइथोस फिनटेक या बैं¨कग प्रणाली के लिए चुनौती के साथ अवसर भी है।
वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद औद्योगिक संगठन फिक्की के एक कार्यक्रम में नागाराजु ने बताया कि केंद्र सरकार व विभिन्न नियामक माइथोस टेक्नोलाजी और वित्तीय सेक्टर पर इसके परिणाम का गहन अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वित्तीय सेक्टर के विकास के अगले चरण को सक्षम और संतुलित इनोवेशन की जरूरत है ताकि पूरी तरह से समावेशी विकास हो सके।
भारत की अर्थव्यवस्था
उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौती व अनिश्चितता के बीच भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच सबसे आकर्षक स्थान बना हुआ है। वित्तीय समावेश के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अब तक 58 करोड़ बैंक खाते खुल चुके हैं और इनमें से आधे खाते महिलाओं के हैं।
इन खातों में तीन लाख करोड़ से अधिक जमा है। देश में 40 करोड़ रुपे कार्ड भी बन चुके हैं।बैंकों में ग्राहकों के पैसे को लेकर आरबीआइ भी काफी सजग है और बैंकों को आरबीआइ की तरफ से भी ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैंकों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।