विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी को वोट देने वालों को समुद्र में डूब जाना चाहिए : फारूक

By Edited By:
Published: Sun, 27 Apr 2014 04:38 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Apr 2014 07:20 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय नव अक्षय ऊर्जा मंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि मोदी को वोट देने वालों को समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर देश में सांप्रदायिक ताकतें हावी हो गई, तो कश्मीर कभी भारत के साथ नहीं रहेगा। उनके इस बयान ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के कुछ दिन पूर्व दिए गए उस बयान की याद ताजा कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी को वोट न देने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

News Article Hero Image

श्रीनगर [जागरण ब्यूरो]। केंद्रीय नव अक्षय ऊर्जा मंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि मोदी को वोट देने वालों को समुद्र में डूब जाना चाहिए। वह यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने भाजपा की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर देश में सांप्रदायिक ताकतें हावी हो गई, तो कश्मीर कभी भारत के साथ नहीं रहेगा। उनके इस बयान ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह के कुछ दिन पूर्व दिए गए उस बयान की याद ताजा कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी को वोट न देने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

श्रीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे डा. अब्दुल्ला यहां डाउन टाउन के खानयार इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

डा. अब्दुल्ला ने कहा कि हिंदुस्तान गिरीराज या तोगड़िया या मोदी का नहीं है, यह हिंदुस्तानियों का है और हिंदुस्तान के लोग ही तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है। डा. अब्दुल्ला ने रैली में जमकर भाजपा, मोदी व प्रमुख विपक्षी दल पीडीपी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को सांप्रदायिकता पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से बचाव के लिए खुद से दुआ करो, ताकि हम आगे बढ़ सकें। भारत कभी भी सांप्रदायिक नहीं हो सकता, अगर यहां सांप्रदायिक तत्व सत्ता में आ गए तो कश्मीर इसका हिस्सा नहीं रहेगा।

उन्होंने आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं ऐसे हमलों से नहीं डरता हूं। पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा नेकां पर कश्मीर में चुनाव बहिष्कार कराने के लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कश्मीर जानता है कि पीडीपी के लोग हेराफेरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा और पीडीपी के गठजोड़ को नाकाम बनाना है। मुफ्ती सईद ने हमेशा ही कश्मीरियों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ही जम्मू-कश्मीर की रक्षा कर सकती है।

'न तो जम्मू-कश्मीर को न ही देश को धर्मनिर्पेक्ष होने के लिए फारूक अब्दुल्ला से कोई प्रमाणपत्र चाहिए।' - रविशंकर प्रसाद, भाजपा नेता

पढ़ें: मनमोहन को मां-बेटे के सिवा कुछ नहीं दिखता: मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।