'ये राहुल की सेना है, रुकेगी नहीं', पुलिस एक्शन पर बोले विपक्षी सांसद; कई नेताओं को किया डिटेन
विपक्षी INDI गठबंधन के सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से पुलिस ने रोक दिया।
-1791377387506_m.webp)
विपक्षी सांसदों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पुलिस ने रोका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसदों के प्रदर्शन को पुलिस ने रोक लिया है।
विपक्षी सांसदों को ले जा रही बसों को जंतर-मंतर से 100 मीटर पहले रोक दिया गया और कहा गया कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए कम से कम 10 दिन पहले अनुमति लेनी होती है। इस दौरान कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, 'यह राहुल गांधी की 'सेना' है, हम रुकेंगे नहीं।'
बता दें सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अचानक विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। इससे एक दिन पहले पुलिस ने दिल्ली में चुनाव आयोग (EC) के दफ्तर तक उनके मार्च को रोक दिया था।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के जनपथ स्थित एक रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाने के बाद विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।

कांग्रेस के नेतृत्व में INDI गठबंधन का धरना
खरगे ने रेस्टोरेंट के बाहर पत्रकारों से कहा, 'आज हम जंतर-मंतर पर धरना देंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम ऐसे विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगे।'
कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDI गठबंधन कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। यह मांग एक अखबार की रिपोर्ट के बाद की जा रही है, जिसमें कहा गया था कि दो चुनाव आयुक्तों - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी - ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार उन फैसलों पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई थी, जो उनके अनुसार उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे।
हालांकि, बाद में चुनाव आयोग ने कहा कि कई सदस्यों वाली संस्था में असहमति होना सामान्य बात है और सभी फैसले आखिरकार CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों ने सर्वसम्मति से लिए थे।

सड़क पर लेट गईं प्रियंका गांधी वाड्रा
CEC ज्ञान कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रही कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य महिला सांसदों की बसों को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद वे सड़क पर लेट गईं।
-1791377654717.webp)
महुआ मोइत्रा का लाठीचार्ज का आरोप
महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ कितनी बेरहमी से पेश आ रही है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ देना होगा। हमारी क्या गलती है?
दिल्ली पुलिस कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट और लाठीचार्ज क्यों कर रही है? सांसदों को जंतर-मंतर जाने से क्यों रोका जा रहा है? यहाँ क्या हो रहा है? महुआ मोइत्रा, TMC सांसद।
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों की बसों को रोका। दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों को ले जा रही बसों को जंतर-मंतर पहुंचने
यह भी पढ़ें- 'जंतर-मंतर पर धरना देंगे', INDI गठबंधन के सांसदों के साथ लंच के बाद बोले खरगे
यह भी पढ़ें- सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: आज जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से रखी जा रही नजर
से पहले ही अशोक रोड पर रोक दिया।
