वर्ष का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण
यह पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
नई दिल्ली [ एजेंसी ]। आज दोपहर लगने वाला सूर्यग्रहण इस साल का तीसरा और आखिरी सूर्यग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण आज दोपहर 1.32 बजे शुरू होगा और शाम को 5 बजे ग्रहण खत्म होगा। यह पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
इस साल का पहला सूर्यग्रहण 15 फरवरी को, दूसरा 13 जुलाई को और अब तीसरा 11 अगस्त को पड़ने जा रहा है। इस साल कुल पांच ग्रहण के योग बने, जिनमें तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण शामिल हैं। साल का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी और दूसरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को लगा था।
16 फरवरी को था वर्ष का पहला सूर्यग्रहण
इस वर्ष 16 फरवरी को इस साल का पहला सूर्यग्रहण था। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था। यहां बताते चलें कि इस साल तीन सूर्यग्रहण होने हैं। यह पहला था। कुछ दिन पहले ही 31 जनवरी को पड़े चंद्रग्रहण के बाद अब 15 फरवरी साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण पड़ा था। चंद्र ग्रहण करीब करीब पूरी दुनिया में देखा गया था। भारतीय समयानुसार यह सूर्य 15 फरवरी की रात 1225 मिनट पर शुरू हुआ और सुबह चार बजे ग्रहण का मोक्ष हुआ था।
13 जुलाई को सूर्यग्रहण
16 फरवरी को पडऩे वाला साल सूर्य ग्रहण 2018 का पहला सूर्य ग्रहण था। इसके बाद 13 जुलाई को सूर्यग्रहण पड़ा था, जो ऑस्ट्रेलिया में तो दिखाई दिया, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई दिया था। इसके बाद आज 11 अगस्त को वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण है। यह पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।