Move to Jagran APP

Rain News: देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का भी है अलर्ट, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Rain News मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश में भीषण गर्मी की स्थिति की संभावना नहीं है। आइएमडी ने यह भी कहा कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 06:58 PM (IST)
मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात को हुई हल्ली बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि भले ही आधे देश में प्री-मानसून के चलते बारिश हो रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के बड़े हिस्से में भी बारिश का बढ़ना तय है। मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश में भीषण गर्मी की स्थिति की संभावना नहीं है। आइएमडी ने बताया कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है।

loksabha election banner

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

मानसून के चलते 1 जून तक केरल और माहे में और 30 मई को लक्षद्वीप में भी भारी बारिश की संभावना है। निचले क्षोभमंडल के स्तर पर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अरब सागर से आने वाली पछुआ हवाओं के प्रभाव में केरल, माहे और लक्षद्वीप द्वीपों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। 1 जून को अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 1 जून तक असम और मेघालय में भी बारिश की उम्मीद है। 29 मई से 31 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का जारी किया अलर्ट

आइएमडी ने चेतावनी दी कि 29 और 30 मई को दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने संभावना है। 28 और 29 मई को राजस्थान में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी

28 मई को जम्मू-कश्मीर और 29 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश में कोई खास लू चलने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

आइएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों से पता चलता है कि शहर की वायु गुणवत्ता रविवार सुबह खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें एक्यूआई 287 सुबह 8 बजे दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.