विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाता बनने की होड़, बांग्लादेशी सीमा से सटे ज्यादातर इलाके; चुनाव आयोग सतर्क

Published: Fri, 22 Aug 2025 05:42 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:09 AM (IST)

बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सुगबुगाहट के बीच राज्य के मुस्लिम बहुल उत्तर व दक्षिण ...और पढ़ें

बंगाल में मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाता बनने की होड़ (फाइल फोटो)
बंगाल में मुस्लिम बहुल जिलों में मतदाता बनने की होड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन करने वालों की संख्या नौ गुना बढ़ी
  2. पिछले तीन माह के दौरान मासिक पंजीकरण 100 से बढ़कर हो गया है लगभग 900

 राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सुगबुगाहट के बीच राज्य के मुस्लिम बहुल उत्तर व दक्षिण 24 परगना, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, कूचबिहार व उत्तर दिनाजपुर जिलों में मतदाता बनने के लिए होड़ मच गई है। ये सभी जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हैं। इसे देखते हुए चुनाव आयोग बेहद सतर्क है।

पिछले तीन माह के दौरान मासिक पंजीकरण बढ़ा

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पिछले तीन माह के दौरान इन जिलों में मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए आवेदन करने वालों की संख्या नौ गुना तक बढ़ गई है। इन जिलों में प्रत्येक विधानसभा (विस) क्षेत्र में मासिक पंजीकरण औसतन 100 के आसपास रहता था, जो असामान्य रूप से बढ़कर लगभग 900 हो गया है।

मालूम हो कि बंगाल में मुख्य विपक्ष दल भाजपा इन जिलों में असामान्य रूप से जनसांख्यिकी बदलाव का आरोप लगाती आई है। जानकारों का कहना है कि जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें 'अवैध नागरिक' व 'घुसपैठिया' करार दिए जाने का भय सताने लगा है।

नए आवेदकों के साथ वे लोग भी तत्पर हुए हैं

इस कारण नए आवेदकों के साथ वे लोग भी तत्पर हुए हैं, जिन्होंने इतने वर्षों तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने को जहमत नहीं उठाई। आयोग को आशंका है कि प्रामाणिक आवेदकों के बीच फर्जी भी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की कोशिश कर सकते हैं।

 तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 1,811 हैं

चुनाव आयोग की ओर से इस वर्ष जनवरी में प्रकाशित की गई पिछली अंतिम मतदाता सूची में बंगाल की 294 विस सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 7,63,96,165 बताई गई है। इनमें 3,87,93,743 पुरूष व 3,76,00,611 महिला मतदाता शामिल हैं। तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 1,811 हैं।

4,00,902 मतदाताओं के मारे जाने का पता चला

मतदाता सूची में 10,78,119 नए मतदाताओं के नाम जुड़े व 6,96,670 के नाम कटे हैं। 4,00,902 मतदाताओं के मारे जाने का पता चला जबकि 2,86,238 अन्यत्र चले गए हैं। 9,130 मतदाताओं के नामों का दोहराव पाया गया।

यह भी पढ़ें-  भागलपुर में आज Rahul Gandhi तेजस्वी यादव का रोड शो... नवगछिया में बिताएंगे रात; 2 PM से मुख्य मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट