Move to Jagran APP

26/11 हमले में कई लोगों की जान बचाने वाले कुत्ते 'सीजर' की मौत

26/11 आतंकी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले मुंबई पुलिस के स्निफर डॉग सीजर की मौत हो गई है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 14 Oct 2016 01:43 AM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 08:42 AM (IST)
26/11 हमले में कई लोगों की जान बचाने वाले कुत्ते 'सीजर' की मौत

मुंबई, पीटीआई। 26/11 आतंकी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले मुंबई पुलिस के स्निफर डॉग सीजर की मौत हो गई है।इस साल मुंबई पुलिस की डॉग स्क्वॉयड के कई डॉग्स की मौत हुई है।

loksabha election banner

बीमार था सीजर

बताया जा रहा है कि सीजर अपने साथियों की मौत से डिप्रेशन में था। उसे ऑर्थराइटिस की शिकायत थी, यह एक बीमारी है जो आमतौर पर लेब्राडोर रिट्रीवर्स में आम है।105 डिग्री बुखार के बीच बॉम्बे सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी अगेंस्ट एनिमल्स में भर्ती कराया गया था। 11 साल के बहादुर सीजर ने मुंबई के विरार स्थित एक फार्म में हार्ट अटैक के कारण आखिरी सांस ली। 26/11 हमले के दौरान से आतंकियों का पता लगाने वाले डॉग स्क्वायड का यह आखिरी कुत्ता था। इससे पहले उसके अन्य साथी टाइगर, सुलतान और मैक्स की भी मौत हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक दूधे ने बताया कि रिटायर होने के बाद से सीजर पशु प्रेमी फिजा शाह के विरार स्थित फार्म हाउस में रह रहा था। इलाज के बाद उसे वापस फार्म हाउस भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। रिटायर लेब्राडोर कुत्ता सीजर 2005 से लेकर 2013 तक मुंबई पुलिस के बम डिडेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड का सदस्य था।

पढ़ें- हवा ही नहीं जमीन की भी जा रही जान

सीजर ने बचाई थी कई लोगों की जिंदगी

सीजर के हैंडलर बताया कि सिर्फ 26/11 ही नहीं, 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में भी उसने कई बमों को ब्लास्ट से पहले ट्रेस किया था। 26/11 के दौरान उसने सीएसटी प्लेटफॉर्म पर पड़े कई दर्जन हैंड ग्रेनेड खोजने में पुलिस की मदद की थी। भोगले ने बताया कि उसने मुंबई में कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया।


सीजर ने बचाई थी कई लोगों की जिंदगी

सीजर के हैंडलर संतोष भोगले ने मीडिया को बताया कि सिर्फ 26/11 ही नहीं, 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में भी उसने कई बमों को ब्लास्ट से पहले ट्रेस किया था। 26/11 के दौरान उसने सीएसटी प्लेटफॉर्म पर पड़े कई दर्जन हैंड ग्रेनेड खोजने में पुलिस की मदद की थी। भोगले ने बताया कि उसने मुंबई में कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया।


ट्वीट कर किया बहादुरी को सलाम

सीजर की मौत के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर डीडी डसलजिकर ने ट्वीट कर 26/11 के हीरो की बहादुरी को याद किया। उन्होंने लिखा कि बहादुर, सतर्क और कारगर सीजर अपनी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ये हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। मुंबई पुलिस ने भी कहा कि हम अपने हीरो को बहुत मिस करेंगे।

पढ़ें- 'एक देश एक कानून' को नहीं मानेगा मुस्लिम बोर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.