Tamil Nadu Live Updates: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता; शपथग्रहण कल
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कागजम (TVK) के सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। ...और पढ़ें
-1778248801960_m.webp)
राज्यपाल के साथ थलापति विजय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलगा वेट्री कजगम प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। कल यानी शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लोक भवन से निकले टीवीके प्रमुख
टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन से निकल गए हैं। सरकार बनाने पर हलचल शुरू हो गई है। वहीं चेन्नई स्थित विजय के आवास और पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ता जश्न मन रहे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: TVK chief Vijay leaves from the Lok Bhavan in Chennai. pic.twitter.com/cpTyTIJlJY
— ANI (@ANI) May 8, 2026
लोक भवन पहुंचे टीवीके प्रमुख विजय
टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन पहुंचे हैं। यहां राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
#WATCH | Tamil Nadu: TVK chief Vijay arrives at the Lok Bhavan in Chennai. pic.twitter.com/OiuoRf9qYZ
— ANI (@ANI) May 8, 2026
विजय का CM बनाना तय
CPI(M) नेता यू. वासुकी ने कहा, 'आज CPI और CPI(M) दोनों ने अपनी राज्य समिति की बैठकें कीं। उन्होंने फैसला किया है कि वे सरकार बनाने के लिए TVK को बाहर से समर्थन देंगे। जब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा, तो वे निश्चित रूप से TVK के पक्ष में वोट देंगे। हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। यह केवल बाहर से समर्थन है। VCK पहले ही कह चुका है कि वामपंथी दल जो भी फैसला करेंगे, वे उसका पालन करेंगे। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वे भी ऐसा ही करेंगे'
उन्होंने आगे कहा, 'हम केवल सरकार बनाने और विश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर ही समर्थन दे रहे हैं। बाकी सभी मुद्दों पर चाहे वह धर्मनिरपेक्षता हो, लोगों की एकता हो, या राज्यों के अधिकार हों जब भी ये मुद्दे उठेंगे, तो हम निश्चित रूप से उस धर्मनिरपेक्ष दल के साथ खड़े होंगे जो हमारे साथ आएगा।'
TVK का इनकार
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, TVK (तमिलगा वेट्री कजगम) के करीबी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दायर की थी, जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल को यह निर्देश देने की मांग की गई हो कि वे विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।
अपने आवास से रवाना हुए विजय
TVK प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हो चुके हैं। बता दें कांग्रेस के अलावा, CPI और CPI(M) ने अब तक राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें समर्थन दिया है। आकड़ों पर नजर डालें तो TVK के पास 108 सीटें हैं, वहीं कांग्रेस के 5 MLA के समर्थन से ये आंकड़ा 113 हो जाएगा. सीके साथ शुक्रवार को सीपीएम और सीपीआई ने भी बिना शर्त समर्थन का एलान किया है, सीपीएम और सीपीआई और VCK के पास के पास दो- दो सीटें हैं जिससे आंकड़ा 119 तक पहुंचा रहा है।
#WATCH | Tamil Nadu: TVK chief Vijay leaves from his residence in Chennai.
— ANI (@ANI) May 8, 2026
Besides Congress, CPI and CPI(M) have extended him support so far, to form a government in the state. pic.twitter.com/1fc5sgcFbg
CPI और CPI(M) TVK को बिना शर्त समर्थन
शुक्रवार को CPI(M) के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में, CPI के प्रदेश सचिव वीरपांडियन ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर TVK ने CPI, CPI(M) और VCK से संपर्क किया था। जिसके बाद हमने अपनी पार्टी की बैठक की। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। तमिलनाडु की जनता ने TVK का समर्थन किया है और उसे चुनने का फैसला किया है। हमने लोकतांत्रिक तरीके से यह फैसला लिया है।'
Chennai, Tamil Nadu: CPI and CPI(M) extend unconditional support to TVK for the formation of government.
— ANI (@ANI) May 8, 2026
In a joint press conference with CPI(M), CPI State Secretary Veerapandian says, "TVK approached CPI, CPI(M) and VCK. We had our party meeting. It's normal in a democracy to… pic.twitter.com/QmlhOpzMSb
कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसी बीच, TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। अगर यह सभी पार्टियां समर्थन करतीं हैं तो TVK की सीट बहुमत को पार कर लेगी।
#WATCH | Tamil Nadu: TVK workers and supporters celebrate outside the party headquarters in Chennai, amid reports of CPI, CPI(M) and VCK extending support to the party. pic.twitter.com/y4XOm222al
— ANI (@ANI) May 8, 2026
राज्यपाल से फिर मिलेंगे विजय
टीवीके चीफ थोड़ी देर में राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के साथ ये उनकी तीसरी मुलाकात होगी। मुलाकात में विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को विजय अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल से मिल चुके हैं, लेकिन दोनों बैठकें बेनतीजा रहीं।
बहुमत से कितने दूर?
चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 से महज 10 कम हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिलने के बावजूद TVK अभी भी जादुई आंकड़े से दूर थी।
AIADMK के साथ 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स'
उधर, पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में AIADMK नेताओं के साथ TVK की बातचीत चल रही थी। दोनों दलों के बीच गठबंधन या समर्थन को लेकर चर्चा थी, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई। थलापति विजय की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन स्पष्ट बहुमत न होने के कारण गठबंधन की राजनीति अब निर्णायक भूमिका निभाएगी।
