विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थलापति विजय की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, पहली रैली में भरी हुंकार; DMK पर लगाया राज्य को लूटने का आरोप

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sun, 27 Oct 2024 10:22 PM (IST)

Thalapathy Vijay in Politics इसी साल राजनीति में एंट्री लेने के बाद अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने रविवार ...और पढ़ें

विजय ने इसी साल तमिलगा वेत्री कझगम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई है। (File Image)
विजय ने इसी साल तमिलगा वेत्री कझगम नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई है। (File Image)

HighLights

  1. विजय ने आयोजित किया पार्टी का पहला राज्य सम्मेलन।
  2. कहा- हमारा उद्देश्य द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग करना नहीं।

एएनआई, विल्लुपुरम। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री ले ली है और रविवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के पहले सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान विजय का पूरे सियासी अंदाज में दिखे और लोगों को राजनीति के मायने भी बताए।

विजय ने रविवार को पार्टी के पहले राज्य सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि राजनीति सिनेमा का क्षेत्र नहीं, युद्ध का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों को जमीनी स्तर पर सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'राजनीति सिनेमा का क्षेत्र नहीं, युद्ध का क्षेत्र है। यह गंभीर है। चाहे सांप से निपटना हो या राजनीति, अगर हम इसे गंभीरता और हास्य के साथ लेने का फैसला करते हैं, तभी हम इस क्षेत्र में टिक सकते हैं और विरोधियों से निपट सकते हैं। हमें जमीनी स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।'

'द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग करना उद्देश्य नहीं'

तमिलगा वेत्री कझगम की विचारधारा पर चर्चा करते हुए, अभिनेता से राजनेता बने विजय ने इस बात पर जोर दिया कि उनका उद्देश्य द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग करना नहीं है। उन्होंने कहा, 'ये इस देश की दो आंखें हैं। हमें खुद को किसी एक पहचान तक सीमित नहीं रखना चाहिए।' उन्होंने धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय की विचारधाराओं पर अपनी पार्टी की नींव को रेखांकित किया और कहा कि टीवीके उसी के अनुसार काम करेगी।

(Photo- ANI)

विजय ने डीएमके की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि एक परिवार भूमिगत सौदेबाजी के जरिए राज्य को लूट रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने राजनीति में शामिल होने के लिए अपना अभिनय करियर छोड़ दिया है। मैं यहां आपका विजय बनकर आया हूं और आप सभी पर भरोसा करता हूं। एक समूह है, जो एक ही धुन गा रहा है, राजनीति में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को लेबल कर रहा है और लोगों को धोखा दे रहा है। वे भूमिगत सौदों में शामिल हैं।

उदयनिधि स्टालिन ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रविड़ मॉडल की आड़ में वे लोगों को जनविरोधी सरकार के रूप में गुमराह कर रहे हैं। रैली से पहले तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विजय को अपना प्रिय मित्र बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उदयनिधि स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं अपने प्रिय मित्र विजय को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

(उदयनिधि स्टालिन)

गौरतलब है कि थलापति विजय ने राजनीति में प्रवेश किया और इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की शुरुआत की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में होने की उम्मीद है। वर्तमान में राज्य में डीएमके पार्टी सत्ता में है और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।