मीडिया से आत्म नियंत्रण का आह्वान किया मनीष तिवारी ने
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने देश के मीडिया संस्थानों से आत्म नियंत्रण आह्वान किया है। मुंबई प्रेस क्लब में शनिवार की शाम आयोजित 'रेड इंक अवार्ड्स' कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि राजनीतिक प्रबंधकारी वर्ग से मीडिया जगत में सामग्री का नियंत्रण नहीं होने जा रहा है लेकिन यह न्यायिक प्रक्रिया से होग
मुंबई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने देश के मीडिया संस्थानों से आत्म नियंत्रण का आह्वान किया है।
मुंबई प्रेस क्लब में शनिवार की शाम आयोजित 'रेड इंक अवार्ड्स' कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि राजनीतिक प्रबंधकारी वर्ग से मीडिया जगत में सामग्री का नियंत्रण नहीं होने जा रहा है लेकिन यह न्यायिक प्रक्रिया से होगा। मीडिया न्यायिक हस्तक्षेप से बचाए रखने के लिए खुद को सुदृढ़ बनाएं और आत्म नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि मीडिया में बहुत अधिक विकास और बदलती तकनीक के साथ इसके परिप्रेक्ष्य में भी बदलाव आया है और अब इसे सर्वव्यापी होना है।
मंत्री ने कहा कि लगातार आत्म समीक्षा की जरूरत है ताकि आत्म नियंत्रण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। सोशल मीडिया ने मीडिया को आज पुन: आकार दिया है और इसका प्रभाव है कि माइक्रो ब्लॉगर, ट्विटर और फेसबुक इस्तेमाल करने वालों के रूप में आठ करोड़ से अधिक प्रसारक हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि भारतीय मीडिया संगठनों की कमाई का मॉडल बहुत अच्छे ढंग से निर्मित नहीं है। इसकी वजह से मीडिया पेड न्यूज, निजी समझौते, टीआरपी का निरंकुश शासन और सनसनी फैलाने वाले काम की ओर उन्मुख है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर