मिजोरम में मूसलाधार बारिश बनी आफत, भूस्खलन ने ली 10 लोगों की जान
मिजोरम में मूसलाधार बारिश के कारण आए भूस्खलन में 10 लोगों की मौत, एक अन्य घायल।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 10:30 AM (IST)
अइज़ोल (पीटीआइ)। मिजोरम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। ये दर्दनाक घटना दक्षिणी मिजोरम में लुंगलेई शहर के लुंगलॉन इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि कल (सोमवार) रात जब भूस्खलन की ये घटना घटी, उस वक्त लुंगलॉन में भारी बारिश हो रही थी।
उन्होंने बताया कि लुंगलेई जिला आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवी लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मिजोरम में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।
गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है और माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा। लेकिन मानसून के दस्तक देने से पहले ही मिजोरम में मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें