विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीट पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा टेलीग्राम', केंद्र सरकार का हाई कोर्ट में हलफनामा

Published: Thu, 18 Jun 2026 03:53 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2026 04:35 PM (IST)

केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि टेलीग्राम नीट पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा। मंत्रालय को कई शिकायतें मिलीं।

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा (जागरण)

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा (जागरण)

HighLights

  1. केंद्र ने हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा।

  2. टेलीग्राम नीट पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा।

  3. एनटीए ने लीक फैलाने वाले चैनल पहचाने, 21 जून को दोबारा परीक्षा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक (NEET-UG Paper Leak) में टेलीग्राम के ग्रुप्स और चैनल पर हुई गड़बड़ियों के बारे में दिल्ली हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है।

केंद्र ने बताया कि MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) को नीट पेपर लीक होने के मामले में टेलीग्राम के गलत इस्तेमाल के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।

हलफनामे के मुताबिक, NTA ने ऐसे कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बोट्स की पहचान की, जो लीक हुए परीक्षा के पेपर को फैलाने और NEET परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल थे।

केंद्र ने दाखिल किया हलफनामा

केंद्र सरकार ने हलफनामे में बताया है कि अधिकारियों ने शुरू में सबसे कम पाबंदी वाला तरीका अपनाया और तुरंत टेलीग्राम को ब्लॉक नहीं किया। अधिकारियों ने एप को ब्लॉक करने के बजाय 3 जून, 2026 को टेलीग्राम के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया।

बैठक के दौरान, सरकार ने चिंता जताई कि टेलीग्राम लीक हुए परीक्षा के पेपर फैलाने वाले चैनलों की पहचान करने और उन्हें रोकने में सक्रिय रूप से नाकाम रहा है।

केंद्र का कहना है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट का सक्रिय रूप से पता लगाने में अपनी सीमाओं को स्वीकार किया और बताया कि मॉडरेटर रिपोर्ट किए गए चैनलों पर काम कर रहे थे।

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

नीट यूजी-2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन इस पेपर के होने के बाद सामने आया कि इस परीक्षा का पेपर होने से पहले ही लीक हो गया था।

NEET UG की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को होगी। इस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए सभी सुविधा दी जाने की बात कही गई है और पेपर को सही तरीके से कराने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नीट री-एग्जाम के लिए मिशन मोड में वायुसेना, चार दिन में भरी 200 उड़ानें

यह भी पढ़ें- NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बस सफर का किराया आधा, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।