तेलंगाना में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके दो प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंध बने वजह
तेलंगाना के कामारेड्डी में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव ...और पढ़ें

पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके दो प्रेमी गिरफ्तार।
HighLights
पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर की पति की हत्या।
शव को झील में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डिजिटल डेस्क, कामारेड्डी। एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को एक झील में फेंक दिया, ताकि इसे एक हादसा दिखाया जा सके। तेलंगाना के कामारेड्डी स्थित बांसवाड़ा पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसने उनके साथ मिलकर साजिश रची थी।
मृतक की पहचान बांसवाड़ा मंडल के हनमाजीपेट गांव के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर चकाली उर्फ गुम्माडी काशीराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात को हनमाजीपेट के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु (झील) में काशीराम का शव मिला था। शुरुआत में उसके पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर बांसवाड़ा पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना।
पुलिस ने जांच तेज की, घटनास्थल का मुआयना किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और तकनीकी सुबूतों का सहारा लिया। 30 अक्टूबर को पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने हनमाजीपेट गांव से तीन लोगों को पकड़ा।
आरोपितों की पहचान हनमाजीपेट के ही रहने वाले दिहाड़ी मजदूर चिंताकिंडी रामू, ट्रैक्टर चालक पसुपूला संतोष और मृतक की पत्नी गुम्माडी सविता के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सविता के रामू और संतोष के साथ अवैध संबंध थे।