Move to Jagran APP

तेलंगाना : लगातार 15वें दिन TSRTC कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

तेलंगाना राज्य परिवहन निगम(TSRTC) के कर्मचारियों की हड़ताल आज लगातार 15वें दिन जारी है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 12:10 PM (IST)
तेलंगाना : लगातार 15वें दिन TSRTC कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

हैदराबाद, आइएएनएस। तेलंगाना में ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 15वें दिन जारी है। इससे राज्य में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर बुरा असर पड़ा है। तेलंगाना में राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कुछ जगहों पर पथराव की घटनाएं शुरू हुईं हैं। आज उनकी हड़ताल का 15वां दिन है।

loksabha election banner

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की अधिकांश बसों को हैदराबाद और 32 अन्य जिलों में डिपो तक ही सीमित कर दिया गया है क्योंकि विरोध करने वाले कर्मचारियों ने वाहनों को बाहर निकलने से रोकने के लिए प्रदर्शन किया है। हैदराबाद के सबसे बड़े बस स्टेशन महात्मा गांधी बस स्टेशन (MGBS) पर अधिकतर बसों के संचालन पर रोक के बाद यहां सन्नाटा पसर गया है।

हैदराबाद में यात्रियों को इसके साथ ही एक और दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां ओला और उबर कैब ड्राइवर भी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। ओला और उबर कैब ड्राइवर कैब एग्रीगेटर बाजार को नियमित करने की अपनी मांगों के लिए शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

विपक्षी कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी (TDP), तेलंगाना जन समिति (TJS), जन सेना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी (CPI-M), ट्रेड यूनियन) , कर्मचारियों, शिक्षकों और श्रमिकों, छात्र निकायों और जन समूहों के विभिन्न संगठनों ने हड़ताल कर रहे टीएसआरटीसी कर्मचारियों के बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।

राज्य के विभिन्न स्थानों पर हड़ताली TSRTC कर्मचारियों के साथ विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार किया है। TJS के अध्यक्ष एम कोदंडाराम, TDP के नेता एल रमन्ना और आर चंद्रशेखर रेड्डी और वाम दलों के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.