विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना: रेप पीड़िता, उसकी मां और नानी की हत्या... फिर पत्नी और दो बच्चों को भी उतारा मौत के घाट; सनकी फरार

Published: Sat, 11 Jul 2026 08:32 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:40 AM (IST)

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पोक्सो एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद नाबालिग पीड़िता, उसकी मां ...और पढ़ें

तेलंगाना में पोक्सो आरोपी ने छह लोगों की हत्या की (यह तस्वीर  AI द्वारा बनाई गई है।)

तेलंगाना में पोक्सो आरोपी ने छह लोगों की हत्या की (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद । तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहाबद थाना क्षेत्र में एक पोक्सो एक्ट आका आरोपी जमानत से बाहर निकलते ही नाबालिग रेप पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी।

यही नहीं इस हमले के बाद आरोपी ने अपनी खुद की पत्नी और दो बच्चों की भी हत्या कर दी। छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया और वह अब खुद आत्महत्या करने जा रहा है।

आत्महत्या की बात कहने के बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले भी पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया था और वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी की पहचान रंगा रेड्डी जिले के शाबाद मंडल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

आरोपी नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में POCSO केस चल रहा था। कुछ ही दिन पहले उसे जमानत मिली थी। जमानत पर आते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

क्या बोली पुलिस?

इस पूरे मामले को लेकर फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी ने रात में दो अलग-अलग जगहों पर हत्याएं कीं। इसके बाद, उसने अपने पिता को फोन किया और अपराध के बारे में बताया। जिसके बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं और हमें कुछ सुराग मिले हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।