विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

By Piyush KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2022 03:54 PM (IST)

विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर हिरासत में लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ ...और पढ़ें

विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया।(फोटो सोर्स: एएनआइ)
विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

नई दिल्ला, एजेंसी। भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) को हैदराबाद पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया है। राजा सिंह को चेरलापल्ली जेल भेजा गया। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। हैदराबाद में टी राजा के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को हैदराबाद में गिरफ्तारी को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। 

इससे पहले मंगलावार को पुलिस ने राजा सिंह को हिरासत में ले लिया था। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। वहीं, दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया। बता दें कि रिहाई के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। 

राजा सिंह की गिरफ्तारी उनके घर से की गई है।

राजा सिंह को मिली थी रिहाई 

इससे पहले विधायक राजा सिंह (Raja Singh) को मंगलवार रात रिहा कर दिया गया था । 14 एसीएमएम (14ACMM) कोर्ट द्वारा रिमांड आवेदन वापस करने के बाद राजा सिंह को रिहा कर दिया था। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। 

बता दें कि बुधवार रात शालीबंदा में सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है। राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। चारमीनार के पास सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बीती रात हुए प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है।