तेलंगाना कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी का वीडियो वायरल, यूजर्स आचरण पर उठा रहे सवाल
तेलंगाना कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं।

तेलंगाना कांग्रेस के विधायक मलरेड्डी रंगा रेड्डी का एक वीडियो वायरल।
HighLights
कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
वीडियो में विधायक को एक महिला से बातचीत करते देखा गया।
जनप्रतिनिधियों के आचरण पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना से कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों और इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।
बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी एक महिला के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स और कार्यकर्ताओं ने विधायक के तौर-तरीकों और उनके बर्ताव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कई लोगों का यह भी दावा है कि वीडियो में दिख रही महिला उनके साथ असहज महसूस कर रही थी।
जनता और कार्यकर्ताओं की मांग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सार्वजनिक प्रतिनिधियों के आचरण को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह मांग कर रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जगहों पर हमेशा मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और उचित दूरी व सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
अभी तक क्या एक्शन हुआ?
गौरतलब है कि फिलहाल इस मामले में कोई भी औपचारिक पुलिस शिकायत या कानूनी मामला दर्ज नहीं किया गया है। यह विवाद अभी तक मुख्य रूप से ऑनलाइन सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं तक ही सीमित है।
