यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hyderabad: ओल्ड संतोष नगर में एक टिफिन सेंटर में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
हैदराबाद के ओल्ड संतोष नगर में एक टिफिन सेंटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हालांकि आग ...और पढ़ें

एएनआई, तेलंगाना। हैदराबाद के ओल्ड संतोष नगर में एक टिफिन सेंटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वहीं, आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ है।
हैदराबाद के सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी रंजीत ने बताया कि शुरुआत में आग की लपटें भड़कीं। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस मामले में और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH | Telangana: A massive fire broke out at a tiffin centre in old Santosh Nagar, Hyderabad.
— ANI (@ANI) January 7, 2024
According to Ranjit, Assistant District Fire Officer, Hyderabad, "Flames broke out initially. No casualties." pic.twitter.com/VBUlAudu1s
