विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना: मानसिक अस्पताल में अचानक बिगड़ी मरीजों की सेहत, 1 की मौत और 70 की हालत गंभीर,

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Wed, 04 Jun 2025 11:13 AM (IST)

तेलंगाना सरकार के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल (IHM) में 70 मरीजों की तबीयत अचानक खराब हो गई और 1 मरीज की ...और पढ़ें

तेलंगाना का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल (IHM)। फाइल फोटो
तेलंगाना का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल (IHM)। फाइल फोटो

HighLights

  1. तेलंगाना के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल (IHM) मरीजों की सेहत बिगड़ी।
  2. सभी को उल्टी और डायरिया की शिकायत।
  3. IHM के 1 मरीज की मौत और 70 अस्पताल में भर्ती।

पीटीआई, हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना सरकार के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल (IHM) में अचानक कई मरीजों की तबीयत खराब हो गई। वहीं इलाज के दौरान 1 शख्स ने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में घटना की वजह फूड पॉयजनिंग को माना जा रहा है।

यह घटना एर्रागड्डा के मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर अनुराग दयाल दुरशेट्टी अस्पताल पहुंचे।

1 मरीज की मौत

अनुराग दयाल दुरशेट्टी के अनुसार,

IHM के सभी मरीजों को अचानक उल्टियां होने लगीं और वो डायरिया से ग्रसित हो गए। इस दौरान 1 मरीज की हालत गंभीर हो गई। मेडिकल स्टाफ ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

2 मरीजों को किया गया रेफर

मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में हुई इस घटना के बाद तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री भी फौरन एक्टिव हो गए। उन्होंने तुरंत मामले पर कार्रवाई करते हुए उस्मानिया अस्पताल की स्पेशल मेडिकल टीम को एर्रागड्डा भेजा। 70 मरीजों में से 68 मरीजों की हालत में सुधार देखने को मिला है। हालांकि 2 की हालत गंभीर हो गई थी, जिन्हें उस्मानिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

जांच के आदेश

इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। जांच एजेंसियों को घटना की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि फूड पॉयजनिंग की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां अस्पताल में खाने और पानी का सैंपल इकट्ठा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 'नक्सल प्रभावित लोगों के पुनर्वास की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार की', सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह आदेश