विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना: यादाद्री-भोंगीर जिले में दर्दनाक हादसा, पुरानी इमारत की छत ढही, चार लोगों की मौके पर मौत, राज्यपाल ने जताया दुख

By Amit SinghEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2022 07:59 AM (IST)

तेलंगाना के यादाद्री-भोंगीर जिले में बनी एक पुरानी इमारत की छत अचानक ढह गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में अब ...और पढ़ें

पुरानी इमारत ढहने से चार लोगों की मौत (एएनआई)
पुरानी इमारत ढहने से चार लोगों की मौत (एएनआई)

यादाद्री-भोंगीर (तेलंगाना), एएनआई: तेलंगाना के यादाद्री-भोंगीर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां इलाके में बनी एक पुरानी इमारत की छत अचानक ढह गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत को लेकर पुष्टि की गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत

भोंगिर जिले के पुलिस उपायुक्त ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस वक्त यह घटना तब चार लोग इमारत के नीचे खड़े थे। तभी अचानक बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा ढह गई। जिसके चलते वहां खड़े चारों लोगों की मौके पर ही मलबे के नीचे दबने के कारण मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचना इमारत के मालिक, एक किरायेदार और दो मजदूरों के रूप में हुई है।

राहत कार्य चला घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य चलाया। जिसके बाद हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने यादाद्री में हुई दुखद घटना को लेकर लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

हादसे पर राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘हादसे को लेकर जानकारी प्राप्त होने पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और जिला अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने के साथ-साथ घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने की सलाह दी।’ घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।